अग्निवीर प्रशांत के परिवार को सहारा बनी पीएनबी रक्षक स्कीम

By: Jul 3rd, 2026 12:47 am

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
पंजाब रेजीमेंट में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए राईफल मेन की मृत्यु के बाद प्रशांत ठाकुर के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी रक्षक स्कीम के तहत एक करोड़ रुपए का डेथ इंश्योरेंस क्लेम मिला है। समय पर मिली आर्थिक मदद का एक भावुक उदाहरण सामने आया है। एक दुखद सडक़ हादसे में अग्निवीर प्रशांत ठाकुर की मौत हो गई थी। वहीं, अब के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी रक्षक स्कीम के तहत डेथ इंश्योरेंस क्लेम मिला है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर सब डिविजन के पेंटरेड गांव के रहने वाले 21 साल के प्रशांत ठाकुर पंजाब रेजिमेंट में अग्निवीर थे। इस मौके पर पीएनबी बिलासपुर मेन ब्रांच के प्रमुख दिबेंदु गौरव और सीनियर ब्रांच मैनेजर वेदराम दास साहित ब्रांच के कर्मचारी भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App