प्रगति सबलोक दूसरी बार बनीं रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष
Jul 3rd, 2026 12:48 am
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
जानी-मानी रोटेरियन प्रगति सबलोक को दूसरी बार रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स का अध्यक्ष चुना है। इससे पहले वह वर्ष 2006-07 में क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट रह चुकी हैं। प्रगति सबलोक ने कहा कि रोटरी समाज सेवा के साथ-साथ लोगों को नेतृत्व, सहयोग और व्यक्तिगत विकास का भी अवसर प्रदान करता है। प्रगति सबलोक कला स्नातक होने के साथ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग एवं ड्रेस मेकिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वह पॉल हैरिस फेलो, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर (डिस्ट्रिक्ट 3080), रोटरैक्ट सदस्य तथा इन्नरव्हील क्लब नाहन की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। दो दशकों के अनुभव के साथ उनसे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

