खुलेआम सवारियां ढो रहीं प्राइवेट गाडिय़ां

By: Jul 24th, 2026 12:50 am

शाहतलाई और चकमोह टैक्सी यूनियन ने अंकुश लगाने के लिए उठाई मांग
नगर संवाददता-शाहतलाई
बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में टैक्सी यूनियन शाहतलाई एवं चकमोह टैक्सी यूनियन के मालिकों और चालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले बाबा बालक नाथ जी के वार्षिक मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला बिलासपुर और हमीरपुर प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बेहतर समन्वय तथा निर्धारित यातायात व्यवस्था के कारण इस वर्ष मेला बिना किसी बड़ी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत बैठक में क्षेत्र में निजी वाहनों द्वारा कथित रूप से व्यावसायिक रूप से सवारियां ढोने के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई गई। टैक्सी चालकों ने कहा कि टैक्सी संचालक सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए परमिट, रोड टैक्स, फिटनेस, बीमा तथा अन्य आवश्यक शुल्क नियमित रूप से जमा करते हैं। इस बैठक में शाहतलाई टैक्सी यूनियन के प्रधान लक्की शर्मा, चकमोह टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रामपाल, आशीष, नरेश कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, छोटू राणा, देशराज,केयर सिंह व गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App