पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय, जापान की यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया
दो साल बाद कोई टाइटल जीता फाइनल में जापान की यामागुची को 21-17, 21-17 से मात
एजेंसियां— टोक्यो
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। वह यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। 31 साल की सिंधु ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला। सिंधु चार साल बाद यामागुची को किसी फुल मैच में हरा सकी हैं। उन्हें पिछली जीत थाईलैंड ओपन में 2022 में मिली थी। पिछले साल मलेशिया ओपन में यामागुची रिटायर हर्ट हो गई थीं। सेमीफाइनल में चीन की चेन यू फेई हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उस समय सिंधु 21-19, 15-10 से आगे थीं। इससे पहले सिंधु ने जापान की पूर्व वल्र्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा चोट के कारण नहीं उतरीं, जिससे सिंधु को वॉकओवर मिला। दूसरे दौर में सिंधु ने चीन की हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
जापान ओपन में सिंधु का सफर
पहला राउंड— मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 21-11 से दी मात
दूसरा राउंड— चीन की हान युई को 21-16, 21-14 को हराया
क्वार्टर फाइनल— नोजोमी ओकुहारा चोट के कारण नहीं उतरीं। सिंधु को वॉकओवर मिला
सेमीफाइनल— चेन यू फेई चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुईं, सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं
फाइनल— जापान की दो साल बाद कोई टाइटल जीता, यामागुची को 21-17, 21-17 से दी मात
भारतीय स्टार 2019 के बाद पहला बड़ा खिताब जीती
पीवी सिंधु ने दो साल बाद कोई खिताब जीता है। उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल जीता था। वह 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 में चैंपियन बनी थीं। यह सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 खिताब है। 2019 वल्र्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद यह उनका सबसे बड़ा इंटरनेशनल खिताब है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

