आसियान संग साझेदारी मजबूत करेगा क्वाड, जयशंकर बोले, वैश्विक चुनौतियों से अकेले नहीं निपट सकते

By: Jul 23rd, 2026 12:06 am

क्वाड देशों में मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत पर सहमति; जयशंकर बोले, वैश्विक चुनौतियों से अकेले नहीं निपट सकते

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आसियान की एकता एवं उसके साथ सहयोग के लिए निरंतर समर्थन का संकल्प व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मनीला में हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वे व्यापक रणनीतिक साझेदारों के रूप में आसियान के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रियों ने कहा कि वे इस क्षेत्र की प्रगति तथा आसियान और उसके सदस्य देशों के साथ सहयोग को लेकर गहराई से प्रतिबद्ध हैं। बैठक में क्षेत्रीय चुनौतियों और अवसरों की समीक्षा की गई। मंत्रियों ने ङ्क्षहद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण के व्यावहारिक क्रियान्वयन के लिए समर्थन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

इसके लिए समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि एवं सुरक्षा, महत्त्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां, तथा मानवीय सहायता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया को साझा प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया गया। उन्होंने यह भी दोहराया कि ङ्क्षहद-प्रशांत के समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए बुनियादी आधार है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि कोई भी देश अकेले मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का सामना नहीं कर सकता। उन्होंने भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भारत और आसियान के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App