रेनबो स्कूल में नीट की सफलता पर जश्न
588 अंकों के साथ गौरव ने बढ़ाया मान, स्कूल में मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
कार्यालय संवाददाता- नगरोटा बगवां
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में बुधवार को नीट और जेईई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर छवि कश्यप और रेनबो वल्र्ड भवारना की संस्थान प्रमुख मीनाक्षी कश्यप ने सफल हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर, हार पहनाकर तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के गौरव ने 588 अंक, निखिल ने 579 तथा अदिति ने 496 अंक लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त आकृति, भाविका, कशिश तथा पलक और जेईई में सक्षम ओर कशिश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। सभी सफल बच्चों ने इस सफलता का श्रेय अपने अभिवावकों की प्रेरणा तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल का कहना है कि यह प्रबंधन की प्रतिबद्धता है कि स्कूल के बच्चे साल दर साल सभी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता हासिल कर रहे हैं तथा बच्चे अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेनबो इकलौता ऐसा संस्थान है, जहां बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाता है तथा बच्चों को एक साथ उच्च दर्जे की कोचिंग भी बिना खर्च उपलब्ध करवाई जा रही है ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

