राकेश प्रजापति भी जाएंगे दिल्ली, डायरेक्टर इंडस्ट्री प्रोमोशन नियुक्त
पहले आईएएस निपुण जिंदल के भी हो चुके हैं ऑर्डर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला
हिमाचल कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति अब भारत सरकार जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें पांच साल के लिए प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड दिल्ली में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत की गई है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों में तीन हफ्ते के भीतर इन्हें दिल्ली में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। राकेश प्रजापति इससे पहले कोरोना काल में कांगड़ा जिला के डीसी रहे थे और अपने काम से पूरे प्रदेश में चर्चित हुए थे। इसके बाद वह उद्योग निदेशक रहे।
उनके समय इंडस्ट्रियल प्रमोशन के लिए कई बड़े इनीशिएटिव लिए गए। अब भारत सरकार ने भी उनकी नियुक्ति उद्योग मंत्रालय के तहत ही की है। राकेश प्रजापति वर्तमान में हिमाचल सरकार में निदेशक टूरिज्म के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले एचआरटीसी के एमडी आईएएस अधिकारी निपुण जिंदल के भी दिल्ली में पोस्टिंग आर्डर हो चुके हैं और वह भी भारत सरकार में जाने वाले हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

