बेटियों के लिए सुधार समिति बनी मसीहा

By: Jul 5th, 2026 12:47 am

11 साल में 350 बेटियों को दी निशुल्क कंप्यूटर तकनीकी शिक्षा, भविष्य संवारने में जुटी संस्था

स्टाफ रिपोर्टर-हरोली
बेटियों को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा सिखाने का बीड़ा उठा कर शिक्षा सुधार समिति ईसपुर पुण्य कमा रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए समिति ने ईसपुर के शिव मंदिर नोन के समीप कंप्युटर सेंटर खोला हुआ है। खास बात ये है कि कोई भी बेटी आकर केंद्र में कंप्युटर का ज्ञान निशुल्क ले सकती है। हर क्षेत्र में कंप्युटर ज्ञान की प्राथमिकता को गंभीरता से लेते हुए समिति ने बेटियों के निशुल्क शिक्षा देने का पुण्य कमाया है। बता दें कि समिति ने बर्ष 2015 से बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने की पहल की है। तत्कालीन समय से लेकर अब तक 300 बेटियों को समिति के केंद्र में कंप्यूटर ज्ञान में शिक्षा दी जा चुकी है। बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने का क्रम लगातार जारी है। इस पुण्य मुहिम को सिरे चढ़ाने के लिए मेहतपुर के उद्योगपति जोसन ने बेटियों की शिक्षा के लिए 8 कंप्यूटर भी अपनी ओर से समिति को दान स्वरूप भेंट किए है।

जबकि 2 कंप्यूटर समाजसेवियों ने संस्थान को भेंट किए है। बेटियों को तकनीकी शिक्षा दे रही शिक्षिका ने बताया कि केंद्र में स्टूडेंट्स को तीन माह, छह माह व एक वर्ष का कोर्स करवाया जाता है। नि:शुल्क कोर्स के लिए केंद्र में आकर कोई भी बेटी अपना पंजीकरण करवा सकती है। संस्था प्रवक्ता सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि बेटियों को कंप्युटर में फ्री शिक्षा दिलाई जा रही है। केंद्र में बेटियों के लिए तीन माह की बेसिक कंप्युटर ट्रेनिंग ट्रेनर द्वारा दी जाती है। किसी भी बर्ग की बेटी केंद्र मे आकर कंप्युटर ज्ञान ले सकती है। ट्रेनिंग का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। ट्रेनिंग के बाद लड़कियों को सर्टिफिकेट दिया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App