भरमौर में चलती कार पर गिरा पत्थर, धर्मशाला की 14 वर्षीय किशोरी की मौत, बन्नी माता गए थे सभी
चंबा। बरसात शुरू होते ही हिमाचल में हादसों का सिलसिल शुरू हो गया है। चंबा में पिछले कल बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरे थे, वहीं आज भरमौर में चलती कार पर बड़ा पत्थर गिर गया, जिसमें धर्मशाला की 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भरमौर उपमंडल के ढकोग-बन्नी माता सडक़ पर पेश आया। धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र से बन्नी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर आ गिरा, जिसमें 14 वर्षीय दीक्षिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

