ऊना जिला परिषद पर लहराया भगवा
पवन लंबड़दार अध्यक्ष और बीजेपी के ही अविनाश मेनन चुने उपाध्यक्ष
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
जिला परिषद अंबोटा वार्ड से निर्वाचित, भाजपा नेता पवन लंबरदार के सिर जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष पद का ताज सजा है। मंगलवार को जिला परिषद सभागार ऊना में हुए चुनाव में पवन लंबड़दार को जिला परिषद की कमान सौंपी गई, जबकि देहलां जिला परिषद वार्ड से सदस्य अविनाश मनन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपायुक्त ऊना ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों कोशपथ दिलाई। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया में भाजपा समर्थित 12 जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया, कांग्रेस समर्थित पांच जिला परिषद सदस्य अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के चुनाव में सोहारी जिला परिषद वार्ड से सदस्य योगराज योगी ने पवन लंबड़दार के नाम का प्रस्ताव रखा। चताड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड सदस्य पवन जीत सिंह ने अविनाश मनन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पंजावर वार्ड से जिला परिषद सदस्य इंदु बाला ने अनुमोदन किया।
ये गणमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद चुनाव समिति के प्रभारी एवं श्री नैना देवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र भुटटों, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष शाम मिन्हास, प्रो. राम कुमार, सुमीत शर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, कुलदीप दयाल, राजकुमार पठानिया, अशोक धीमान मौजूद रहे।
भाजपा समर्थित ये रहे मौके पर मौजूद
चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड से पवनजीत सिंह, कुठेड़ा खैरला वार्ड से जिला परिषद सदस्य अरुण लता, सोहारी वार्ड से योगराज योगी, धनेत से चंचल बाला, चताड़ा वार्ड से अनु ठाकुर, पंजावर वार्ड से इंदु बाला, चलेट से आरती देवी, भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह उपस्थित रहे।
कंवर समर्थित जिला परिषद सदस्य अनीता देवी पहुंची
कंवर समर्थित अनीता देवी चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों के साथ नजर आई। अनिता देवी भाजपा को समर्थन
देने पहुंची।
भाजपा ने खुशी में निकाला विजय जुलूल
चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद ऊना में विजय जलूस निकाला गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद अध्यक्ष पवन लंबड़दार व उपाध्यक्ष अविनाश मनन का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अविनाश मनन ने विधायक सतपाल सत्ती के साथ ऊना से मैहतपुर तक विजय जलूस निकाला।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

