राम मंदिर में अब संत संभालेंगे धार्मिक काम, ट्रस्ट ने नौ संत तय किए, अध्यक्ष होंगे गोविंद देव गिरि

By: Jul 23rd, 2026 12:01 am

एजेंसियां — अयोध्या

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को अपनी बैठक में राम मंदिर में धार्मिक कामों का जिम्मा संतों को सौंपने का फैसला किया है। इसके लिए नौ संतों की एक धार्मिक समिति बनाई गई है, जिनमें पांच संत अयोध्या से और चार संत मंदिर ट्रस्ट से शामिल किए गए हैं। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा ट्रस्ट का एक प्रवक्ता और सचिव भी बनाने का फैसला लिया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थाई महासचिव और सीईओ के चयन पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। चंद्रमोहन ही अभी कार्यवाहक महासचिव रहेंगे। अगली बैठक दो सितंबर को होगी। उसी में नए महासचिव और सीईओ के नामों का ऐलान किया जाएगा। महासचिव पद के लिए अभी विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंग लाल बांगड़ा का नाम सबसे आगे है। वह बैठक में भी शामिल हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App