आईएचएमसीएल मेें 1.60 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार दो अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

By: Jul 28th, 2026 11:35 pm
JOB In CBSE

इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन कार्यरत आईएचएमसीएल द्वारा इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) डिवीजन के लिए की जा रही है। गेट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार मौका है। योग्य उम्मीदवार आईएचएमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर दो अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए वैध गेट 2026 स्कोर अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 अगस्त, 2026 तक अपनी डिग्री या प्रोविजनल प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर दें।

आयु में छूट: आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी-5 वर्ष, ओबीसी-3 वर्ष, केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारी-5 वर्ष, जम्मू-कश्मीर (1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के बीच निवास)-5 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (सामान्य)-10 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी)-13 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (एससी/ एसटी)-15 वर्ष, पूर्व सैनिक (ईसीओ/एसएससीओ)-सैन्य सेवा अवधि + 3 वर्ष। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक छूट का पात्र है, तो केवल अधिकतम लागू छूट ही दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वैध स्नातक योग्यता के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा कंप्यूटर विज्ञान में टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस)/ इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसी)/डेटा विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीए) अनुशासन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडीडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App