Samsung Music Studio 5 और Music Studio 7 भारत में लांच

By: Jul 21st, 2026 11:47 am

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपने दो नए Music Studio स्पीकर Music Studio 5 और Music Studio 7 लांच किए हैं। ये दोनों ही स्पीकर मॉडर्न लुक के साथ ये प्रीमियम फिनिश कैरी करते हैं। कीमत की बात करें तो Music Studio 5 की भारत में कीमत 27,900 रुपए रखी गई है। वहीं, Music Studio 7 की कीमत 39,990 रुपए है। इन दोनों ही मॉडल्स को कंपनी के अधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो Samsung Music Studio 5, Music Studio 7 स्पीकर मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं। ये स्पीकर सैमसंग टीवी और साउंडबार के साथ भी कम्पैटिबल हैं। जिससे इन्हें होम एंटरटेनमेंट सेटअप में आसानी से जोड़ा जा सकता है। Music Studio 7 कंपनी का फ्लैगशिप स्पीकर है जिसमें 3.1.1 चैनल सिस्टम मिलता है। ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ये ऑडियो लैब पैटर्न कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इनमें AI डाइनेमिक बेस कंट्रोल भी दिया गया है। दावा है कि ये बिना डिस्टॉर्शन के डीप बेस प्रदान करते हैं।

Music Studio 5 में 2.0 चैनल सेटअप मिलता है। इसमें डुअल ट्वीटर लगे हैं। इनमें AI डाइनेमिक बेस कंट्रोल दिया गया है। दोनों ही स्पीकर्स में Wi-Fi के साथ-साथ Bluetooth 6.0 की कनेक्टिविटी मिलती है। Dolby Atmos, Dolby Audio, Dolby Digital Plus और Eclipsa Audio के साथ भी ये संगत हैं। इसके अलावा इनमें एक्टिव वॉइस एम्प्लिफायर प्रो, ऑटो वॉल्यूम, वायरलैस डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स भी समाहित हैं। Q-Symphony का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App