पौधे लगेंगे, सडक़ भी की जाएगी पक्की
घ्याल पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित, सभा में 200 लोगों ने लिया हिस्सा
निजी संवाददाता-जुखाला
ग्राम पंचायत घ्याल की साधारण सभा पंचायत प्रधान मीना ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 200 पंचायतवासियों ने भाग लिया। सभा में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। प्रधान मीना ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी ग्रामीणों का स्वागत करते हुए पंचायत के समग्र विकास के लिए सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल में घ्याल पंचायत को क्षेत्र की अग्रणी पंचायत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने लोगों से विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की, ताकि पंचायत और ग्रामीणों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सातों वार्ड सदस्यों ने पंचायतवासियों के साथ मिलकर विकास की नई गाथा लिखने का संकल्प दोहराया। आगामी एक वर्ष के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से सभी वार्डों से विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। प्रधान ने पंचायत सचिव को सभी प्रस्ताव कार्रवाई पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए। यह कार्ययोजना स्वीकृति के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को भेजी जाएगी, जिसके बाद संबंधित वार्डों में विकास कार्य शुरू
किए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

