पांवटा साहिब में सतपाल टारिया बने बार एसोसिएशन के प्रधान
कार्यालय संवाददाता- पांवटा साहिब
बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। चुनाव तीन सदस्य इलेक्शन ट्रिब्यूनल की देखरेख में संपन्न संपन्न हुए। चुनाव में एडवोकेट सतपाल टारिया ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी शशिपाल चौधरी को 62 वोट से शिकस्त दी। बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए चुनाव में 232 में से 217 वकीलों ने भाग लिया व तीन वोट रद्द हुए। वोटिंग में सतपाल टारिया को 135 और शशिपाल चौधरी को 73 वोट मिले तथा तीन वोट रिजेक्ट हुए। सतपाल टारिया ने 62 वोट के अंतराल से जीत हासिल की, जबकि दो वोट अवैध घोषित किए गए। सतपाल टारिया ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह बार एसोसिएशन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और बार संघ द्वारा प्रतिपादित हर कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

