मिट्टी से ढकी स्कूटी की नंबर प्लेट, पुलिस ने काटा चालान
हमीरपुर। शहर के नादौन चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने नंबर प्लेट मिट्टी से ढकी हुई स्कूटी को पकड़ा। पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी का 1500 रुपए का चालान काटा है। स्कूटी की आगे व पीछे की दोनों नंबर प्लेट पर मिट्टी थोपी गई थी। पूछे जाने पर चालक कोई सही जवाब नहीं दे पाया जिस कारण ट्रैफिक पुलिस ने 1500 रुपए का चालान किया है। बताया जाता है कि कार्रवाई से बचने के लिए कई बार वाहन चालक नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा देते हैं ताकि ये पकड़ में न आएं। गुरुवार को शाम करीब चार बजे एक स्कूटी पक्का भरो से शहर की तरफ जा रही थी। स्कूटी की आगे व पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाए जाने की जानकारी सांझा हुई और ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी को नादौन चौक के पास पकड़ लिया। यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाई गई थी। इस कारण दोपहिया का चालान किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

