तीसरे दिन भी जारी रही एसएफआई की क्रमिक भूख हड़ताल

By: Jul 23rd, 2026 12:02 am

भाजपा समर्थकों पर हमला करने का आरोप, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामलों को लेकर जारी विरोध

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर चल रही स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान एसएफआई ने आरोप लगाया कि भूख हड़ताल में शामिल छात्र-छात्राओं पर भाजपा समर्थकों द्वारा हमला किया गया और आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। एसएफआई के अनुसार 20 जुलाई से शुरू हुई क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन स्नेहा, कुशाल राणा, अमन, अंकुश और आरुष हड़ताल पर बैठे।

एसएफआई ने आरोप लगाया कि नए साथियों के धरने में शामिल होने के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हमला किया जाता है और आंदोलन को कुचलने का काम किया गया। एसएफआई ने यह भी आरोप लगाया कि उपायुक्त कार्यालय के बाहर भी एसएफआई की छात्रों पर लाते चलाई जाती है। एसएफआई इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। एसएफआई ने आरोप लगाया कि पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ जहां जहां छात्रों द्वारा आंदोलन किया जा रहा हैं वहां पर बीजेपी सरकार द्वारा इस आंदोलन को तोडऩे के लिए इस तरहा से हथकंडे अपनाए जा रहे है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर और एनटीए को रद्द करने की मांग को लेकर पूरे देश के छात्रों द्वारा आंदोलन किया जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App