श्रीकुमार स्वामी आज भक्तों के दुखों का करेंगे निवारण, दो दिन तक सजेगा समारोह, तैयारियां पूरी
कार्यालय संवाददाता-पंचकूला
महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी के पावन सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा विशेष प्रभु कृपा दुख निवारण महासमागम का आयोजन पंचकूला के अनाज मंडी, सेक्टर 20 में 28-29 को किया जा रहा है। इस अद्भुत प्रभु कृपा दुख निवारण समागम को लेकर श्रद्धालुओं में अत्यधिक उत्साह है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए इस समागम की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। इस समागम में आसपास के राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। समागम में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक व आध्यात्मिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना भी है। समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि जैसा कि इस पावन अवसर पर परम पूज्य सद्गुरुदेव जी विशेष कृपा प्रदान करते हैं, इसे देखते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति को व्यवस्थित करने के लिए समागम में सेवादारों की नियुक्ति की गई है ताकि आने वाले भाई-बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को यह भी आकर्षण है कि परम पूज्य जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी अवधान के माध्यम से त्वरित दुख निवारण की कृपा प्रदान करते हैं, इस कृपा से मात्र कुछ मिनट में ही दुख निवारण हो जाता है। समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीकुमार स्वामी जी को ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉड्र्स में विश्व के सर्वश्रेष्ठ धर्मगुरु व सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक का अवार्ड प्रदान किया गया है। श्रद्धालुओं की खुशी का पारावार नहीं रहा है और वे इनका अभिनंदन व दर्शन करने को आतुर हैं।
विशेष प्रबंध
पूरे आयोजन स्थल को सजाया जा रहा है। इसमें मंच तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यथोचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स द्वार तथा झंडियां लगाई गई हैं। समागम तक पहुंचने वाले मार्ग पर पट्टिकाएं लगाई गई हैं। भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

