ओलंपियाड में चमके ऊना के सितारे

By: Jul 5th, 2026 12:45 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
जेएस विज्डम वल्र्ड स्कूल ऊना के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र हैं, हेयान ठाकुर ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में जोनल गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन तथा 5,000 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं अध्यांश ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में जोनल सिल्वर मेडल जीतकर 2,500 का नकद पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार प्रक्रिया में जोनल स्तर पर नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश राम, एमडी सुनील चौधरी तथा प्रधानाचार्या रेणुका ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App