संगठन की मजबूती और जनसेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही हमारा धर्म’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूतीए बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार और जनहित के कार्यों को गति देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की मासिक बैठकों को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। विधायक के.एल. ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना चाहिए। बैठक में जिला प्रभारी राज पाल सिंह, वंदना योगी, डॉ. बलबीर, पुष्पिंदर ठाकुर, भारत साहनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

