मां ज्वाला के चढ़ावे की गिनती में सख्ती, कैमरे से नजर
ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन ने अपनाई प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइंस, पारदर्शी तरीके से हुई चढ़ावे की गिनती
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ज्वालामुखी
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की गणना में हुई तथाकथित धांधली के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिकृत सभी मंदिरों के लिए एसओपी जारी कर दी है, जिसके तहत कई गाइडलाइंस जारी की गई है। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के अधिकारियों, कर्मचारियों व पुजारी वर्ग ने सोमवार को गणना कक्ष में प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक प्रवेश किया और चढ़ावे की गणना में सभी औपचारिकताओं को पूरा किया चढ़ावे की गणना के लिए मंदिर के पुजारी, कर्मचारी व अधिकारी सभी अपना जेब में रखा सामान बाहर रखकर होमगार्ड के पास जमा करवार कर रजिस्टर में एंट्री करके ही गणना कक्षा में प्रवेश कर सके। एसीएफ ज्वालामुखी मंदिर शम्मी राज, मंदिर के क्लर्क, मंदिर के कर्मचारी, होमगार्ड के तीन जवान, मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य और पुजारी वर्ग के लोग पूरी सतर्कता के साथ सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए गणना कक्षा में गए और रोजाना की तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चढ़ावे की गणना की गई। एसीएफ ज्वालामुखी मंदिर शम्मी राज ने बताया कि सरकार की गाइडलाइंस का पालन किया गया है और पूरी पारदर्शिता के साथ चढ़ावे की गणना की गई भविष्य में भी इसी तरह से कार्य किया जाता रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

