कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे सुक्खू, ओकओवर बुलाए जाएंगे सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से वर्कर

By: Jul 22nd, 2026 11:22 pm

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

हिमाचल में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारी शुरू हो गई है। तीन माह में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने पूरा खाका तैयार कर किया है और पच्छाद तथा चौपाल विधानसभा क्षेत्र के पार्टी वर्करों के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है और इसकी अगली कड़ी में दो और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री संवाद करने जा रहे हैं। संभवता सोमवार या फिर मंगलवार को यह कार्यक्रम होगा।

इस संवाद कार्यक्रम के बहाने संगठन और सरकार धरातल पर सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं की फीडबैक ले सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर तय की गई रूपरेखा के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष तौर पर संवाद करेंगे। साथ ही उनका दोपहर का भोजन भी सीएम के साथ होगा और यह आयोजन मुख्यमंत्री के अधिकारिक आवास ओकओवर में ही होगा। बड़ी बात यह है कि कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के क्षेत्र से संबंधित सभी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात सीएम के समक्ष रख सकेंगे।

पीसीसी ने तैयार की संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं का संवाद संगठन के आग्रह पर आरंभ हुआ है। इस आयोजन को लेकर पूरी रूपरेखा बना ली गई है। पच्छाद और चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ ओकर ओवर में सीएम ने संवाद कर इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दो और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम संवाद करने जा रहे हंै।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App