पीएमश्री बकलोह के होनहारों को दिया सम्मान
केवीएस हैकाथन में बेहतरी प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित, प्राचार्य ने दी बधाई
नगर संवाददाता-चंबा
पीएमश्री विद्यालय बकलोह के विद्यार्थियों ने विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित केवीएस हैकाथन-2025 ‘कोड फार न्यू भारत’ एआई विद्यासेतु 1.0 में उत्$कृष्ट सहभागिता कर विद्यालय का नाम चमकाया है। इस राष्ट्रीय स्तर के नवाचार कार्यक्ष्म का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के प्रौद्योगिकी नवाचार आई-हब फाउंडेशन फार कोबोटिक्स द्धारा पीएम ाी योजना एवं विद्यालय संगठन के सहयोग से किया गया। इसमें विद्यालय की ओर से कक्षा नौ से 12 तक की चार टीमों में 20 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सभी 20 प्रतिभागी विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के प्रौद्योगिकी नवाचार र्केंी आई-हब फाउंडेशन फार कोबोटिक्स तथा विद्यालय संगठन द्धारा संयुक्त रूप से जारी किए गए प्रमाण-पत्र एवं सम्मान-चिंह बैजह्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही प्रतियोगिता के मार्गदर्शक अजय हिंगोनिया स्नातकोश्रर शिक्षक, कंप्यूटर विज्ञानह्र एवं अखिलेश राणा स्नातकोश्रर शिक्षक, भौतिकीह्र को भी प्रमाण-पत्र एवं सम्मान-चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं चारों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले अजय हिंगोनिया एवं अखिलेश राणा का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों की ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

