झंडूता के शिक्षक ने राष्ट्रीय मंच पर चमकाया नाम

By: Jul 10th, 2026 12:50 am

बलघाड़ के शिक्षक अवनीश को राष्ट्रीय कार्य शाला में मिला सम्मान, भारतीय विरासत के संरक्षण में दिया योगदान

निजी संवाददाता – झंडूता
जिला बिलासपुर के तहत विकास खंड झंडूता की राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ के विज्ञान अध्यापक अवनीश कुमार को सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर (राजस्थान) द्वारा हमारी सांस्कृतिक विरासत विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्कृष्ट सहभागिता, रचनात्मक योगदान तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उनके समर्पित प्रयासों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यशाला देशभर के 10 राज्यों के शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान, कला, शिल्प, लोक साहित्य तथा स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को विद्यालयी शिक्षा से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने भाग लेकर सांस्कृतिक शिक्षा के नवाचारी मॉडल, अनुभव एवं शिक्षण गतिविधियों का आदान-प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान अवनीश कुमार ने विद्यालयी शिक्षा में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान, लोककला, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय जीवन मूल्यों के समावेश पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को केवल विषयगत ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों, स्थानीय परंपराओं और राष्ट्रीय विरासत से भी जोडऩा समय की आवश्यकता है।

शिक्षक की कामयाबी पर झूमा इलाका
इस उपलब्धि पर मुख्याध्यापक संजीव कुमार, विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी), अभिभावकों तथा क्षेत्र के शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अवनीश कुमार को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App