प्रशासन ने पुनर्वास और राहत कार्यों में लाई तेजी

By: Jul 3rd, 2026 12:50 am

कुठल, घीसल और हिलोर गांवों का एसडीएम ने किया दौरा, नुकसान का होगा विस्तृत आकलन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने गुरुवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत साच और साहली के अंतर्गत कुठल, घीसल और हिलोर गांवों का दौरा कर बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, जल शक्ति, लोक निर्माण, वन, राजस्व, विकास खंड पांगी तथा एकीकृत जनजातीय विकास विभाग के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राजस्व विभाग को नुकसान का विस्तृत आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को राहत एवं पुनस्र्थापना कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाने को कहा।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग बादल फटने से अवरुद्ध हुए मार्गों को युद्धस्तर पर बहाल करने में जुटा है, ताकि स्थानीय लोगों की आवाजाही जल्द सामान्य हो सके। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से बरसात के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की। उन्होंने पशुपालकों और चरवाहों से भी बारिश के दौरान पशुओं को नदी-नालों के आसपास न चराने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया।

ये-ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान वन मंडलाधिकारी रवि गुलेरिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि, नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App