मानसून को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट
एसडीएम गौरव चौधरी बोले, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम, आपात स्थिति में 01978-255227 पर करें संपर्क
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
मानसून सीजन के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, पूर्व तैयारियां समय रहते पूरी करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आपदा की स्थिति में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) गौरव चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी रखनेए मशीनरी पूरी तरह तैयार रखने तथा सडक़ बंद होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गहनता से मंथन किया गया।
आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में लोग 24घंटे आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01978-255227 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

