परिचालक ने बस से उतरकर खुद भरा सडक़ का गड्ढा

By: Jul 3rd, 2026 12:46 am

ऊना। मैहरे-मटोह-बंगाणा मार्ग पर सरोह के समीप सडक़ पर बने गहरे गड्ढे को बस परिचालक ने खुद भर दिया। रोजाना हो रही परेशानी और संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए परिचालक रवि कुमार ने यह पहल की। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर पहले भी दुर्घटना हो चुकी है, बावजूद इसके समय पर मरम्मत नहीं हो पाई। सडक़ पर बने इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को लगातार जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा था। कई वाहन इससे प्रभावित भी हुए हैं, जिनके टायर पंचर होने और स्प्रिंग टूटने की घटनाएं सामने आई हैं। गुरुवार को जब इस मार्ग पर बस गुजर रही थी, तो परिचालक ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वयं गड्ढा भरने का निर्णय लिया। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से सडक़ की स्थायी मरम्मत की मांग की है। मैहरे-मटोह-बंगाणा मार्ग पर सरोह के समीप सडक़ पर बने गहरे गड्ढे को भरा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App