बिग बॉस हिंदी के 20वें सीजऩ की पहली झलक जारी, नए अवतार में आइकॉनिक ‘आंख’
मुंबई। भारत के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हिंदी ने अपने ऐतिहासिक 20वें सीजऩ की पहली आधिकारिक घोषणा करते हुए शो की पहचान मानी जाने वाली ‘आंख’ का नया रूप जारी किया है। यह शो जल्द ही जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। निर्माताओं के अनुसार, बिग बॉस हिंदी के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पेश की गई नई ‘आंख’ शो की विरासत और उसके नए अध्याय का प्रतीक है।
दो दशकों के यादगार पलों से प्रेरित इस डिजाइन को घर के भीतर की दुनिया में प्रवेश करने वाले एक पोर्टल के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो रिश्तों, भावनाओं, बदलते गठबंधनों और अप्रत्याशित मोड़ों को दर्शाता है। नई ‘आंख’ का बहुआयामी स्वरूप बिग बॉस के घर में बनने-बिगडऩे वाले समीकरणों तथा प्रतिभागियों की बदलती यात्रा को प्रतिबिंबित करता है। प्रीमियम मेटैलिक गोल्ड वर्डमार्क के साथ तैयार की गई यह नई पहचान शो के भव्य और सिनेमाई अंदाज को सामने लाती है। निर्माताओं ने कहा कि 20वें सीजऩ में हर मोड़ प्रतियोगियों की किस्मत बदल सकता है और हर फैसला खेल को नई दिशा दे सकता है। इसके साथ ही बिग बॉस हिंदी के ऐतिहासिक 20वें सीजऩ की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

