लंबित किस्तों का जल्द भुगतान करे सरकार

By: Jul 5th, 2026 12:50 am

हिम आंचल पेंशनर संघ सलूणी की बैठक में पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया मंथन
निजी संवाददाता-सलूणी
हिम आंचल पेंशनर संघ सलूणी खंड इकाई की त्रैमासिक बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने की। बैठक का संचालन संघ के महासचिव नरेश कुमार ने किया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने सरकार से मंहगाई भत्ते की देय किस्तों के जल्द भुगतान की मांग उठाई। बैठक के दौरान जलशक्ति विभाग से रिटायर्ड दुनी चंद व लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड ज्ञान चंद ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में चतरो राम, हिमिया राम, रमेश चंद, मोहन लाल, मोती राम, भागमल, नौरंग, रमजान मुहम्मद, जगदीश चंद, प्रेम लाल, कैलाश चंद व जगदीश आदि ने हिस्सा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App