हेरोइन सहित धरे तीन आरोपी
मल्यावर टनल के पर ढाबे से 4.57 ग्राम और एनएच-205 पर कार से 0.47 ग्राम नशा बरामद
टीम-घुमारवीं/जुखाला
बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में घुमारवीं पुलिस ने मल्यावर टनल नंबर-4 के पास स्थित संजीव कुमार निवासी गांव जबल्याणा डाकघर ननावां तहसील घुमारवीं के ढाबे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान ढाबे के अंदर से 4.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में बीते दिन नम्होल पुलिस चौकी की टीम कहलूर डेयरी के पास यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान ब्रह्मपुखर की ओर से आ रही एक क्रेटा कार नंबर एचपी.52सी-3592 संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान पुनीत कुमार उर्फ टिंकू और नरेंद्र कुमार उर्फ नीशु निवासी गांव कोलका तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में बताई। संदेह के आधार पर कार की तलाशी लेने पर 0.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बरमाणा में मामला दर्ज किया है।
भराड़ी में दुकान से सात बोतल देसी शराब बरामद
भराडऱ्ी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने एक दुकान पर छापेमारी कर सात बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले में दुकान संचालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछली शाम गुप्त सूचना मिलने पर थाना भराड़ी की टीम ने डुमैहर क्षेत्र में नवीन कुमार निवासी गांव एवं डाकघर लैहड़ी सरेल तहसील घुमारवीं की दुकान पर रेड की। तलाशी के दौरान दुकान से संतरा मार्का देसी शराब की सात बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

