जैवलिन थ्रो फाइनल में तीन भारतीयों की एंट्री, नीरज चोपड़ा पदक से एक कदम दूर

By: Jul 30th, 2026 4:36 pm

ग्लासगो। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफकेशन राउंड के समापन पर नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह सहित शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए जगह बनाई। श्रीलंका के रमेश पथिराज 82.84 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर के साथ दूसरे स्थान।

डाउ स्मिथ 80.64 मीटर तीसरे, इंग्लैंड के बेन ईस्ट- 80.38 मीटर चौथे, भारत के नीरज चोपड़ा 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन मैकिन्टायर – 78.91 मीटर छठे, पाकिस्तान के अरशद नदीम 78.63 मीटर सातवें, कीशॉन स्ट्रैचन -78.60 मीटर आठवें, भारत के रोहित यादव – 78.37 मीटर नौंवे और उनके हमवतन यश वीर सिंह – 78.36 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहे।, केशॉर्न वॉलकॉट – 78.26 मीटर के साथ 11वें और नाइजीरिया के चिनेचेरेम न्नामदी – 75.27 मीटर थ्रो के 12वें स्थान पर रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App