जालंधर में चोर गिरोह के तीन आरोपी अरेस्ट, तीन स्कूटी-दो मोबाइल जब्त, एक दिन का पुलिस रिमांड

By: Jul 19th, 2026 12:08 am

पुलिस की सफलता; तीन स्कूटी दो मोबाइल जब्त, एक दिन का पुलिस रिमांड

निजी संवाददाता-जालंधर

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन होंडा एक्टिवा स्कूटर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह आईपीएस के निर्देशों तथा एडीसीपी 1 आकिरशी जैन, आईपीएस और एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर, पीपीएस की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर 4 की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को एएसआई जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ भगवान वाल्मीकि चौक के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी, कि आकाश पुत्र संजू निवासी गली नंबर 1, शिव मंदिर के पास शीतल नगर जालंधर तथा हरमनदीप सिंह हरमन पुत्र बलवंत सिंह निवासी गली नंबर-1 शिव मंदिर के पास शीतल नगर जालंधर चोरी की गई एक्टिवा को बेचने के लिए नकोदर रोड से सिक्का चौक की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 4 में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 303 (2), 317 (2) और 3 (5) के तहत एफआईआर नंबर 78 15 जुलाई दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत सिक्का चौक पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया, कि उन्होंने कुछ दिन पहले मॉडल टाउन क्षेत्र से यह एक्टिवा चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App