सोलन मंडी में टमाटर 10 से 25 रुपए तक पहुंचा
मंडी में सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव; मटर 150 रुपए किलो, बारिश से फसलों में नुकसान
निजी संवाददाता-सोलन
सोलन की एपीएमसी सब्जी मंडी में बुधवार को सब्जियों के दामों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। बारिश के कारण कई इलाकों से सब्जियों की आवक प्रभावित होने से कुछ सब्जियों के दामों में तेजी बनी हुई है, जबकि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता वाली सब्जियां अपेक्षाकृत कम कीमत पर बिक रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि मौसम का असर सीधे तौर पर मंडी में आने वाली फसलों और उनके दामों पर पड़ रहा है। एपीएमसी सोलन द्वारा जारी ताजा खुदरा मूल्य सूची के अनुसार पहाड़ी आलू 20 से 25 रुपए प्रति किलोए देशी आलू 10 से 15 रुपयेए टमाटर 10 से 25 रुपए और प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हरी मटर 115 से 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं अदरक 125 से 210 रुपए और लहसुन 75 से 250 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जो सबसे महंगी सब्जियों में शामिल हैं।
इसके अलावा फ्रेंच बीन 55 से 85 रुपए बंद गोभी 30 से 50 रुपए फूल गोभी 40 से 55 रुपए शिमला मिर्च 35 से 85 रुपए बैंगन 35 से 55 रुपए घिया 35 से 55 रुपए गाजर 35 से 55 रुपए खीरा 20 से 65 रुपए मूली 15 से 40 रुपए भिंडी 40 से 60 रुपए पालक 30 से 40 रुपए करेला 35 से 40 रुपए तथा हरी मिर्च 40 से 55 रुपए प्रति किलो उपलब्ध रही। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की समय पर सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। कुछ फसलों को बारिश से नुकसान भी हुआ है, जिससे उनकी आवक कम हुई है और दाम बढ़े हैं। हालांकि स्थानीय किसानों की फसल मंडी में पहुंचने के साथ आने वाले दिनों में कई सब्जियों के दाम सामान्य होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस समय ग्राहक मौसमी और ताजी सब्जियों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। मंडी प्रशासन लगातार बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि उपभोक्ताओं को उचित दरों पर ताजा और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें।
मंडी प्रशासन की बाजार पर नजर
सोलन सब्जी मंडी समिति के सचिव ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन आने वाली आवक और मांग के आधार पर खुदरा दरें निर्धारित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार कीमतों में बदलाव स्वाभाविक प्रक्रिया है। मंडी प्रशासन लगातार बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि उपभोक्ताओं को उचित दरों पर ताजा और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

