अमृतसर में दो नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 13 किलो हेरोइन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

By: Jul 6th, 2026 5:02 pm

अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में तस्करों और अन्य लोगों तक इसकी आपूर्ति करते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी संगठित नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक, इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान तथा पूरे सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App