अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में बवाल

By: Jul 30th, 2026 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़ 

दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के बीच ‘वारिस पंजाब दे’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में बुधवार को प्रोटेस्ट किया। अमृतपाल के समर्थक बेरीकेडिंग को तोड़ कर चंडीगढ़ में घुस गए और सीएम भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी के एक किलामीटर नजदीक तक पहुंच गए। पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं की पुलिस से झड़प हुई।

कार्यकर्ता वॉटर कैनन की गाड़ी पर चढ़ गए। इसके बाद कार्यकर्ता बेरीकेडिंग को पार करके आगे बढ़ गए। चंडीगढ़ पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए सीएम कोठी के करीब पहुंचे लोगों को हिरासत में ले लिया। वारिस पंजाब दे के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहा किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App