अमरीका-सऊदी में परमाणु डील, दोनों देशों में ऐतिहासिक समझौता, नहीं लगाईं सख्त पाबंदियां
एजेंसियां — वाशिंगटन
ईरान संग जारी जंग के बीच अब अमरीका और सऊदी के बीच परमाणु डील हो गई है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सऊदी अरब के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है। यह समझौता अगले 30 सालों के लिए लागू होगा और इसकी कीमत अरबों डॉलर मानी जा रही है। समझौते के तहत अमरीकी कंपनियां सऊदी अरब में परमाणु संयंत्र बनाने में मदद करेंगी। अब इस फैसले ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है इसकी वजह यह है कि अमरीका ने इस डील में परमाणु हथियार बनाने से रोकने वाले सुरक्षा नियम जोड़े ही नहीं हैं। गौरतलब है कि आमतौर पर जब अमरीका किसी देश को परमाणु तकनीक देता है, तो उस पर सख्त पाबंदियां लगाता है, लेकिन सऊदी अरब के साथ इस डील में कई बड़ी ढील दी गई हैं।
डील के तहत सऊदी अरब अब अपनी ही जमीन पर यूरेनियम को रिफाइन कर सकेगा। अमरीका के पुराने नियमों के मुताबिक किसी भी देश को यूरेनियम संवर्धन या परमाणु कचरे को रीप्रोसेस करने की इजाजत नहीं थी। हालांकि सऊदी वाली डील में इस शर्त को हटा दिया गया है। इसके अलावा डील में एक और गच्चा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

