बिलासपुर में वर्मा ज्वेलर्स की प्रदर्शनी शुरू

By: Jul 5th, 2026 12:48 am

सोने, चांदी, डायमंड के गहने खरीदें, प्रदर्शनी में उमड़ रही लोगों की भीड़
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
वर्मा ज्वेलर्स की प्रदर्शनी बिलासपुर के लेक व्यू कैफे में शनिवार को शुरू हो गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ समाजसेवी गोविंद घोष ने किया। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। साथ ही वर्मा ज्वेलर्स की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी गोविंद घोष ने कहा कि बिलासपुर के लोगों की सुविधा के लिए यहां पर वर्मा ज्वेलर्स की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर लोग सोने, चांदी के साथ ही डायमंड के उत्पाद भी खरीद सकते हैं। बिलासपुर के लोगों के पास यह सुनहरा मौका है। प्रदर्शनी के शुभारंभ मौके पर वर्मा ज्वेलर्स के सेल्स हैड वरूण गर्ग ने कहा कि उन्होंने बिलासपुर के लोग इस प्रदर्शनी का लाभ जरूर उठाएं। वहीं, इस प्रदर्शनी के हैड शीश राम ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर बिलासपुर में प्रदर्शनी लगी है। हर तरह की बैरायटी देखने को मिलेगी। डायमंड ज्वेलरी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में हार, चुडिय़ां, डायमंड सेट, अंगूठियों क अलावा अन्य हर प्रकार के प्रोडक्ट मौजूद हैं। 25 से 30 हजार में बेहतर उत्पाद मिलेंगे।

ये हैं स्पेशल ऑफर
वर्मा ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों को स्पेशल ऑफर भी प्रदान किए जाएंगे। वर्मा ज्वेलर्स की ओर से अगर कोई ग्राहक अपना सोना एक्सचेंज करवाना चाहता है और जितनी उसकी कीमत बनती है, 10 ग्राम तक पुराना सोना दे रहा तो ग्राहक को तीन हजार का बेनिफिट मिलेगा। ग्राहकों के लिए बेहतर मौका है कि ज्वेलरी खरीददारी करने के साथ ही सोना भी एक्सचेंज करें। अगर कोई ग्राहक 75 हजार तक की ज्वेलरी खरीददता है तो उसे वर्मा ज्वेलर्स की ओर से सोने का सिक्का फ्री दिया जाएगा। अगर कोई ग्राहक डायमंड की ज्वेलरी 50 हजार तक खरीददता है तो सोने का सिक्का दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App