पांवटा में दुकानों में घुसा पानी

By: Jul 10th, 2026 12:48 am

मूसलाधार बारिश से जलभराव, दुकानदारों का सामान खराब
स्टाफ रिपोर्टर- पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सबसे अधिक प्रभावित वार्ड नंबर 2 एनएच भूपपुर रहाए जहां कई दुकानों में बरसाती पानी घुस गया।भूपपुर में दुकानदारों ने बताया कि नालियों के जाम होने और पानी की निकासी न होने के कारण दुकानों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। इससे दुकानों में रखा सामान भीग गया और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य कई वार्डों में भी सडक़ों और गलियों में पानी भर गयाए जिससे आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने वीरबार को शहर के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने भूपपुर सहित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर ही ’नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग पीडब्लयूडी ’ के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने कहा कि बरसात से पहले नालियों की सफाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’ शहर की मुख्य नालियों, नालों और ड्रेनेज सिस्टम को 24 घंटे के अंदर खुलवाया जाए’ ताकि पानी की निकासी हो सके और लोगों को राहत मिले। एसडीएम ने लोगों से भी अपील की कि वे नालियों में कचरा न डालें । मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App