गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

By: Jul 3rd, 2026 12:45 am

नारीवाला में हादसा, दूसरा मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

कार्यालय संवाददाता – पांवटा साहिब
पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार निवासी गांव टिक्करी कठवार तहसील कमरऊ ने बताया कि वह पांवटा साहिब से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। एनएच-707 पर नारीवाला के पास सतौन की तरफ से पांवटा साहिब आ रही मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार विशाल और अभिषेक दोनों निवासी टिक्करी कठवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक का इलाज चल रहा है। मृतक विशाल की उम्र करीब 22 साल थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सडक़ हादसे में युवक घायल, आरोपी ड्राइवर फरार
पावंटा साहिब। दूसरे मामले में शिकायतकर्ता दीगेश चौहान निवासी हरिपुर टोहाना ने पुलिस को बताया कि पहली जुलाई की रात जुगनू दी हट्टी हरिपुर टोहाना के सामने मोड़ पर एक अज्ञात डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हालत में मिला, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पुरुवाला ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। उधर , पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच जारी हैेेेेे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App