कसौली में भारी बारिश से सडक़ों को करोड़ों का नुकसान
लोक निर्माण विभाग दिन-रात सडक़ों की बहाली में जुटा; सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा असर, फसलें चढ़ी पानी की भेंट
निजी संवाददाता-कसौली
कसौली उपमंडल के अंतर्गत लगातार बरसात जारी रहने से सडक़ों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि लोक निर्माण विभाग सडक़ों के वाहन योग्य बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य करने में लगे हुए हैं। प्राप्त जानकारी से पता चला है कि मंगलवार को हुई देर रात तक भारी बारिश ने कसौली निर्माण विभाग को तो करोड़ों रुपए का चूना लग गया, वहीं जल शक्ति विभाग व विद्युत बोर्ड को भी भारी क्षति हुई है। कसौली उपमंडल के अंतर्गत क्षेत्रों की सडक़ों के बंद होने सामान्य जनजीवन पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। कई जगह सडक़ों पर मलबा पसर जाने की सूचना मिली है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी फसलों को सब्जी मंडियों तक पहुंचाने में भारी समस्या हो रही है।
पटवार सर्कल तीडो के राजस्व गांव तीडों किसानों की फसल पानी भेंट चढ़ गई है। जानकारी से पता चला है कि पंचायतों के पास ऐसा कोई सरकारी धन राशि उपलब्ध नहीं है जो पंचायत प्रतिनिधि अपने स्तर पर खर्च कर बंद सडक़ों को खोलने में मदद कर सके। कई जगह लोग अपने स्तर पर बंद हो रही सडक़ों को खोलने के प्रयास कर रहे हैं परंतु भारी बारिश लगातार जारी रहने से यह भी कार्य नहीं हो पा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पंचायतों में प्राकृतिक आपदा भूस्खलन से निपटने के लिए कुछ धन राशि जारी करें ताकि समय-समय पर बरसात में बंद हो मार्गों को खोल सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
