नादौन कार्निवल का आगाज, लोगों में उत्साह

By: Aug 22nd, 2026 12:01 am

हिमालयन होटल के सामने दुल्हन की तरह सजा मेला, झूले और दुकानें बढ़ा रहीं शोभा, पहाड़ी गायक जमाएंगे रंग
कार्यालय संवाददाता — नादौन
नादौन-हमीरपुर मार्ग पर बस अड्डा के निकट हिमालयन होटल के सामने नादौन कार्निवल नाम से भव्य मेले का शुभारंभ हो गया है। आयोजन स्थल पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज चुका है। झूले और दुकानें लग चुकी हैं और सडक़ किनारे भव्य रोशनी की सजावट की गई है। इस मेले में प्रमुख समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। हिमाचली संस्कृति तथा हिमाचली गायकों को बढ़ावा देने के लिए मेले में कई पहाड़ी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मेले में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। इस दौरान अलग-अलग दिनों में प्रदेश के प्रसिद्ध गायकों की पहाड़ी नाइट्स का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लोक गायकों सहित प्रसिद्ध हिमाचली गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में ऊंट की सवारी, पानी में वोटिंग, फन राइड, पहाड़ी हैंडलूम तथा हैंडीक्राफ्ट, विभिन्न खाद्य पदार्थ, सहारनपुरी फर्नीचर, जयपुरी मार्बल कृतियां आदि मुख्य आकर्षण होंगे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले सहित अन्य गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, जबकि दैनिक प्रयोग के लिए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। नादौन में तीसरी बार यहां नादौन कार्निवल के नाम से दो हफ्तों से भी अधिक समय के लिए इतने बड़े मेले का आयोजन हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र भर के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रथम दिवस ही लोगों की भरी भीड़ रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App