राशन लेने आए लोगों की वैन पर गिरा पेड़
नादौन के रंगस में टूटी आफत, गाड़ी के पिछले हिस्से पर बरगद गिरने से हडक़ंप
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
उपमंडल नादौन के तहत आने वाले रंगस क्षेत्र में एक बरगद का पेड़ अचानक टूटकर नीचे खड़ी हुई वैन पर जाकर गिर गया। हादसे में वाहन बुरी तरह से डैमेज हुआ है तथा वाहन के अंदर बैठा हुआ चालक बाल बाल-बचा। पेड़ वैन के पिछले हिस्से पर गिरा जबकि चालक आगे बैठा हुआ था। बन गांव के मनोहर अली के वाहन को काफी क्षति पहुंची है। हादसे के बाद तुरंत मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी के मुताबिक लोग इस वाहन में राशन डिपो से राशन लेने के लिए रंगस आए हुए थे। लोगों के उतरने के उपरांत वाहन को बरगद के पेड़ के नीचे पार्क कर दिया गया।
टला बड़ा हादसा
लोग राशन लेने के लिए डिपों में चले गए, जबकि चालक वाहन में बैठकर लोगों के लौटने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक वाहन पर गिर गया। जिस वजह से वाहन डैमेज हुआ तथा चालक हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
