सस्ता होने वाला है सोना-चांदी, केंद्र सरकार देगी राहत, जल्द घटाने वाली है आयात शुल्क
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
भारत में सोने और चांदी की ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर सरकार अब अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है। रत्न और आभूषण परिषद के चेयरमैन राजेश रोकड़े के मुताबिक, सरकार सोने और चांदी पर आयात शुल्क घटाने के विकल्प पर चर्चा कर रही है। ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का उद्देश्य सोने-चांदी के आयात को कम करना था, लेकिन इसका अपेक्षित असर देखने को नहीं मिला।
इसके उलट, ऊंची ड्यूटी के कारण अवैध कारोबार यानी ग्रे मार्केट को बढ़ावा मिला है। ऐसे में सरकार सही समय देखकर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती कर सकती है। बता दें कि केंद्र सरकार ने मई में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था।
एक दिन में चांदी 8437 सोना 4453 रुपए सस्ता
सोने-चांदी के दाम में सोमवार को भारी गिरवाट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,453 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत सोमवार को 8,437 रुपए गिरकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। सात महीने में चांदी के दाम में 1.51 लाख की गिरावट आई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
