सीरीज के लिए विंडो तलाश रहे बीसीसीआई-बीसीबी
तमीम इकबाल बोले; मंशा सकारात्मक, अगस्त सितंबर के तीन वनडे और तीन टी-20 फिलहाल टले
एजेंसियां— ढाका
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबाल ने कहा कि भारत के खिलाफ टली हुई सीरीज के लिए नई तारीख तलाशने पर बातचीत चल रही है। भारत को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे, लेकिन सीरीज फिलहाल टाल दी गई है। तमिम ने कहा, भारत सीरीज नहीं होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। तमिम ने कहा, मैं आपको एक छोटी जानकारी देना चाहता हूं।
दोनों बोर्ड इस सीरीज को कराने को लेकर बहुत गंभीर हैं। बीसीसीआई और बीसीबी दोनों नई तारीख तलाश रहे हैं कि इसे कब करवाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, हम लगभग एक तारीख को लेकर भी सोच रहे हैं कि क्या उस समय सीरीज हो सकती है या नहीं। अगर मुझे लगता कि मंशा नकारात्मक है, तो आज मैं आपसे यह नहीं कहता कि देखते हैं क्या होता है, हमें उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
