सोलन वार्ड नंबर 11 में पेयजल व्यवस्था में करें सुधार
महापौर ने किया निरीक्षण,अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या पर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
निजी संवाददाता-सोलन
नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 11 में पेयजल आपूर्ति की अनियमित व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए महापौर सुषमा शर्मा ने नगर निगम की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद सरिता ठाकुर, जेई, लाइनमैन सहित संबंधित आईपीएच विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महापौर ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि वार्ड में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद सरिता ठाकुर ने महापौर के समक्ष वार्ड की पेयजल समस्या को प्रमुखता से रखा। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द व्यवस्था में सुधार करने का आग्रह किया।उन्होंने पेयजल आपूर्ति को नियमित करने की मांग की। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
