हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब को मिला शिक्षा लीडरशिप रत्न अवार्ड
‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया सम्मानित
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश ही नहीं, अपितु पूरे उत्तर भारत व पूर्वी भारत में पिछले करीब अढ़ाई दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी नाम बन चुके हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप द्वारा आयोजित हिमाचल रत्न सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक गरिमापूर्ण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अढ़ाई दशकों से बेहतरीन योगदान के लिए शिक्षा लीडरशिप रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल के शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने के लिए शिक्षा लीडरशिप रत्न अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल की अनुपस्थिति में इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन विकास बंसल द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों से हासिल किया। इस समारोह में हिमाचल के मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, अधिकारीगण के साथ ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया समूह के प्रधान संपादक अनिल सोनी, स्थानीय संपादक संजय अवस्थी विशेष तौर पर मौजूद थे। हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब को शिक्षा के जगत में मिले शिक्षा लीडरशिप रत्न अवार्ड मिलने के पश्चात हिमालयन संस्थान कालाअंब में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि से हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब परिवार में खुशी का माहौल है। हिमाचल रत्न अवार्ड व ‘दिव्य हिमाचल’ काफी टेबल बुक में हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब का पिछले दो वर्षों से विशेष सहयोग रहा है। कार्यक्रम में विशेष तौर पर हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअंब के वाइस चेयरमैन विकास बंसल व उनकी धर्मपत्नी प्रीति बंसल गरिमापूर्ण समारोह में उपस्थित हुए। हिमालयन गु्रप यह उपलब्धि संस्थान द्वारा लगातार पिछले अढ़ाई दशकों से लाखों इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, एमबीए, बीबीए देश को दिए जाने की एवज में दिया गया है। हिमालयन संस्थान के संस्थापक रजनीश बंसल एक जाने माने शिक्षाविद् हैं। रजनीश बंसल को वर्ष 2011 में हिमाचल श्री, वर्ष 2012 में हिमाचल गौरव के अलावा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतरीन उद्यमी पुरस्कार के साथ-साथ पंजाब व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल द्वारा भी अखिल भारतीय तकनीकी व प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा दर्जनों पुरस्कार हिमाचल व हरियाणा, पंजाब सरकार द्वारा दिए जा चुके हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
