नेपाल में बाढ़ के बीच नागपुर के 106 लोग सुरक्षित, पशुपतिनाथ मंदिर में ली शरण

By: Aug 28th, 2026 12:18 pm

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के 106 लोग नेपाल में अचानक आई बाढ़ से सुरक्षित हैं। उन्होंने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर इलाके में शरण ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह समूह नेपाल के कई हिस्सों में आयी भयानक बाढ़ के बाद फंस गया था। बाढ़ से परिवहन और संचार नेटवर्क में रुकावट आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ में फंसे हुए यात्रियों और उनके परिवारों की अपील के बाद हस्तक्षेप करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए नागपुर के लोगों ने तब से स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की देखरेख में अपने घर वापसी का सफर शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि नेपाल-तिब्बत सीमावर्ती इलाके में अचानक आयी भारी बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और इसके कारण पूरे देश में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए गए हैं। अधिकारी स्थिति पर नजऱ रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App