15 महीने के अद्वैत का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में, 10 विलोम शब्द सुनाने वाले सबसे छोटे नौनिहाल
निजी संवाददाता— सिहुंता
भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत सिहुंता के 15 माह के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अदभुत स्मरण शक्ति से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अद्वैत ने अपनी याददाश्त से विलोम शब्द सुनाने वाले सबसे छोटे नन्हें बच्चे बन गए हैं। अद्वैत सिंह ठाकुर की इस प्रतिभा को देखते हुए वल्र्ड रिकाड्र्स इंडिया में उनके नाम यह रिकार्ड दर्ज किया है। अद्वैत सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि से पारिवारिक सदस्यों में जश्न का माहौल है।
अद्वैत की इस उपलब्धि को पिता अभिषेक ठाकुर, माता वंदना ठाकुर, दादा विचित्र सिंह ठाकुर एवं दादी नीलम ठाकुर ने परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण बताया है। बहरहाल, अद्वैत सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि पर पारिवारिक सदस्यों को मुबारकबाद देने के लिए घर में लोगों का तांता लगा हुआ है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
