27 को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

By: Aug 26th, 2026 12:01 am

धर्मशाला। धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-दो के तहत पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने तथा सामान्य रख रखाव का कार्य किया जाएगा। इसमें डीटीआर 250 केवी, मस्तपुर एक सौ केवी कंदरेहड़-2, एक सौ केवी, डब्ल्यूएसएस कंदरेहड़ बंद रहेंगे, जिसके चलते मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू तथा साथ लगते क्षेत्रों में 27 अगस्त सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि मौसम खराब होने पर उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App