40 सेकंड के वीडियो ने थमा दी सांसें, 14 को आ रहा है स्कॉर्पियो N पिकअप ट्रक

By: Aug 12th, 2026 12:56 pm

मुंबई। अगस्त महीना चल रहा है और देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी इस महीने अपनी नई गाडिय़ां लांच करती है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग गाड़ी का टीजर जारी किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी 14 अगस्त को स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक पेश करेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahindra Automotive (@mahindra_auto)

एक्सटीरियर और इंटीरियर

स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक में महिंद्रा ने एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही पाट्र्स को शोकेस किया है। टीजर से साफ दिख रहा है कि यह पिकअप ट्रक डबल कैब वर्जन में होगा, जो कामर्शियल उपभोक्ताओं पर फोकस करेगा। फं्रट फेस एक नई आइडेंटिटी के साथ आएगा, जो इसे मौजूदा स्कॉर्पियो एन एसयूवी से अलग बनाएगी।

कैसा होगा इंजन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक में 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन दे सकती है, जो 6 स्पीड मैन्युअल या 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इसमें 4&4 सिस्टम भी मिल सकता है। ट्रक का कैबिन काफी हद तक हाल ही में लांच हुई स्कॉर्पियो एन फेसलिस्ट से प्रेरित होगा। इसमें पैनोरोमिक सनरूफ भी मिलेगा, जो पहली बार महिंद्रा के पिकअप ट्रक में आएगा। टीजर में डैशबोर्ड की भी झलक दिखती है, जिस पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग वील मिलेगा। स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक इसके अलावा और क्या कुछ मिलने वाला है, यह 14 अगस्त को पता चल जाएगा। बहरहाल, स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक गाडिय़ों के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App